फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक बचाने में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 15 सवारी बचे

Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- रोडवेज बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
गोहाना। जुलाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को बचाने का प्रयास विफल रहा। रोडवेज बस पहले बाइक फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार 15 यात्री बाल-बाल बच गए। शहर थाना गोहाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस जुलाना से गोहाना आ रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब बस गोहाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी जगमोहन के रूप में हुई। वह गांव छपरा में अपने चाचा के पास आया था। वह चाचा को शहर में छोड़कर वापस जा रहा था। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में 15 यात्री सवार थे। घायल जगमोहन को उपमंडल नागरिक अस्पताल से पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो 40- रोडवेज बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें