फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साहिल ने सीए में प्राप्त की देश में 41वीं रैंक

Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- परीक्षा परिणाम आने के बाद युवाओं के साथ मौजूद आईसीएआई की जिला इकाई के चेयरमैन सीए वरुण
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से मई 2023 में आयोजित इंटरमीडिएट व फाइनल सीए परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें साहिल गुप्ता ने देश में 41वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा सौरभ बंसल ने शहर में दूसरा व अभिनव कुच्छल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

आईसीएआई की जिला इकाई के चेयरमैन सीए वरुण वत्स ने बताया कि जिले के कुल 20 युवाओं ने परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें विनीत गर्ग, हेमंत गजमोती, दीपक बंसल, अंकित सैनी, राकेश, अमन त्यागी, निकिता गोयल, अमन जैन, दिनेश पांचाल, रश्मि जैन, विशाल मदान, अंकुश परुथी, पारस गंभीर, कुशल, मोहित राणा, साहिल गुप्ता, सौरभ बंसल, अभिनव कुच्छल, सचिन व आशी शामिल हैं। इस मौके पर जिला इकाई की कार्यकारिणी के उप चेयरमैन सीए हितेश ढुल, सचिव सीए शुभम गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए विजय व पूर्व चेयरमैन सीए अमित कुमार ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फोटो 39- परीक्षा परिणाम आने के बाद युवाओं के साथ मौजूद आईसीएआई की जिला इकाई के चेयरमैन सीए वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें