फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हल्की बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी

Sun, 11 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में हुई बारिश के दौरान मुरथल रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने जहां गर्मी से कुछ राहत दिलाई है, वहीं जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। हल्की बारिश के बावजूद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।

गन्नौर में पानी भरने से बढ़ी परेशानी
शनिवार को अचानक शुरू हुई बारिश से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गन्नौर शहर की सड़कों पर पानी भर गया। रेलवे रोड पर भी पानी भरने से अधिकतर दोपहिया वाहन उसमें ही बंद हो गए।
विज्ञापन


किसानों को होगा फायदा
ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश से किसानों को फायदा होगा। किसान राजेश, नीरज, अंकित, पारस का कहना है कि अब हरे चारे की बिजाई का काम रफ्तार पकड़ेगा। उनको सिंचाई के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जिन किसानों ज्वार की बुआई कर दी है उनको बारिश से फायदा होगा।


वर्जन मौसम 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवा चल सकती है। राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल छाने, तेज हवा चलने की संभावना है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें