फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर सफर हुआ महंगा, टोल की दरों में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी

Mon, 03 Jun 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07. सोनीपत के गांव पिपली के पास केएमपी एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)और हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बढ़ाई गई टोल की दरें लागू कर दी हैं। जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे-44, 334 बी, केजीपी और केएमपी एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा हो गया है। टोल की दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। विभिन्न मार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा पर रविवार आधी रात से ही नई दरों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है। इससे पहले टोल की नई दरें 1 अप्रैल से लागू की जानी थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर 5 से 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे
राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव झरोठी के पास स्थापित किए टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को 5 से लेकर 20 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत झरोठी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यावसायिक वाहन चालक 340 रुपये का मासिक पास बनवा सकते हैं।
वाहन श्रेणी पहले-अब (एक तरफ) पहले-अब (आना-जाना) पहले-अब (मासिक पास)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन 75-80 115-120 2570-2635
लाइट कामर्शियल वाहन/मिनी बस 125-130 185-190 150-4255
बस/ट्रक 2 एक्सल 260-270 390-400 8695-8920
3 एक्सल कॉमर्शियल 285-290 425-440 9485-9730
4 से 6 एक्सल 410-420 615-630 13635-13985
7 से अधिक एक्सल 500-510 745-765 16600-17025


केजीपी एक्सप्रेस वे पर अब 5 से 45 रुपये देना होगा अतिरिक्त टोल
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को 5 से 45 रुपये अतिरिक्त टोल देना होगा। एक्सप्रेस-वे पर कार चलाने के लिए न्यूनतम 35 और अधिकतम 285 रुपये टोल देना होगा। हालांकि कुंडली से केजीपी एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के बाद मवीकलां, दुहाई और बील अकबरपुर इंटरचेंज पर कार व जीप चालकों को पुरानी दर वाला टोल देना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तीनों इंटरचेंज पर कार व जीप चालकों के लिए टोल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन



यह हैं 8 इंटरचेंज

इंटरचेंज -1 : दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां

पहले अब (भुगतान राशि रुपये में)

कार/जीप- 35 35

एलसीवी- 55 60

ट्रक/बस- 120 125

3 एक्सेल- 130 135

4-6 एक्सेल- 185 190

ओवरसाइज (7 एक्सेल)- 230 235




इंटरचेंज -2 : दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई

कार/जीप- 95 95

एलसीवी- 150 155

ट्रक/बस- 315 325

3 एक्सेल- 345 355

4-6 एक्सेल- 495 510

ओवरसाइज (7 एक्सेल)- 605 620





इंटरचेंज- 3 : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रसूलपुर (यहां पहली बार टोल शुरू हुआ है)

कार/जीप-105

एलसीवी-175

ट्रक/बस-365

3 एक्सेल-395

4-6 एक्सेल-570

ओवरसाइज (7 एक्सेल)-695



इंटरचेंज -4 : दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
कार/जीप-110 115

एलसीवी- 180 185

ट्रक/बस- 375 385

3 एक्सेल- 410 420

4-6 एक्सेल- 590 605

ओवरसाइज (7एक्सेल)-715 735



इंटरचेंज-5 : गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर

कार/जीप- 150 150

एलसीवी- 240 245

ट्रक/बस- 505 515

3 एक्सेल-550 565

4-6 एक्सेल-790 810

ओवरसाइज (7 एक्सेल)- 960 985



इंटरचेंज -6: कसाना-बुलंदशहर रोड पर फतेहपुर रामपुर

कार/जीप-170 175

एलसीवी- 275 280

ट्रक/बस- 575 590

3 एक्सेल- 625 640

4-6 एक्सेल- 900 920

ओवरसाइज (7एक्सेल)- 1095 1125



इंटरचेंज -7 : अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर

कार/जीप- 225 235

एलसीवी- 365 375

ट्रक/बस- 765 785

3 एक्सेल- 835 860

4-6 एक्सेल-1205 1235

ओवरसाइज (7एक्सेल)- 1465 1500



इंटरचेंज -8 : दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल

कार/जीप- 280 285

एलसीवी- 450 460

ट्रक/बस- 945 970

3 एक्सेल- 1030 1055

4-6 एक्सेल- 1480 1520

ओवरसाइज (7एक्सेल)-1805 1850

नोट: इंटरचेंज कुंडली से शुरू हाेते हैं।
-
केएमपी पर प्रति किलोमीटर 4 से 28 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे
हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 83 किलोमीटर लंबे केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें बढ़ाई हैं। कार, जीप व वैन चालकों को 4 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक देने होंगे। वहीं भारी वाहन चालकों को प्रति किलोमीटर 28 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
वाहन श्रेणी पुराने रेट नए रेट
कार/जीप/वैन 1.73 रुपये 1.77 रुपये
लाइट कमर्शियल वाहन/मिनी बस 2.80 रुपये 2.87 रुपये
बस/ट्रक 2 एक्सल 5.87 रुपये 6.01 रुपये
3 एक्सल कमर्शियल 6.40 रुपये 6.56 रुपये

4 से 6 एक्सल 9.20 रुपये 9.43 रुपये
6 से अधिक एक्सल 11.21 रुपये 11.49 रुपये
जीटी रोड पर 5 से 35 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 से वाहन चालकों को अपनी जेब और ढीली करनी शुरू की है। एनएचएआई ने भिगान टोल प्लाजा पर नई दरें निर्धारित कर दी हैं। वाहन चालकों को 5 से 35 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा। अब 15 के बजाय 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आस-पास के गांवों की कार व छोटे वाहनों के लिए मासिक लोकल पास 340 रुपये का बनेगा। पहले यह पास 330 रुपये में बनता था।
विज्ञापन



वाहन श्रेणी पहले-अब (एकतरफ) पहले-अब (आना-जाना) पहले-अब (मासिक पास)
कार/जीप/वैन 110-115 165-175 3670-3835
लाइट कॉमर्शियल वाहन 180-185 265-280 5930-6200
बस/ट्रक 2 एक्सल 375-390 560-585 12430-12990
3 एक्सल कॉमर्शियल 405-425 610-640 13560-14170
4 से 6 एक्सल 585-610 875-915 19490-20370
6 से अधिक एक्सल 710-745 1070-1115 23725-24795

वर्जन
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद टोल की दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। रविवार आधी रात से ही टोल की बढ़ी हुई नई दरें लागू हो चुकी हैं।
मिनी सिंह, उप प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें