फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाढसा कैंसर संस्थान को जाने वाला मार्ग बहहाल, अधिकारी अनजान

विज्ञापन
-फोटो-51: बादली-गुरुग्राम मार्ग पर गहरे गड्ढों के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बादली। उपमंडल बादली से गुरुग्राम को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की हालत इन दिनों खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक कई बार सड़क के दूसरे हिस्से में जाने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


यह मार्ग बादली गांव के साथ-साथ आसपास के कई गांवों और गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। मार्ग पर बाढ़सा स्थित नेशनल कैंसर संस्थान (एनसीआई) और देवरखाना स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान हैं। इसके अलावा एसजीटी यूनिवर्सिटी, कॉलेज एवं अस्पताल तक पहुंचने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सुल्तानपुर झील की ओर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी यह प्रमुख रास्ता है। इस कारण दिनभर सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

सड़क की खराब हालत से मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों कुमार, हिमांशु, जोगिंद्र और वाहन चालकों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही है। बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को जल्द भरवाने तथा मार्ग की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें