फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर बह रहा दूषित पानी, समाधान की मांग

Mon, 08 Jan 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बीसवां मील से बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे के किनारे बने नाले अवरूद्ध रहने से सडक़ पर हर समय दूषित पानी भरा रहता है। लोगों ने दूषित पानी से लगातार परेशानी हो रही है। उसके बावजूद इसका समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढख़ालसा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बीसवां मील, सहारा कॉलोनी, बढ़मलिक व रामनगर कॉलोनी के लोगों ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीसवां से बढ़मलिक तक नाला अवरुद्ध होने से दूषित पानी सडक़ पर भरा रहता है। इसे लेकर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी है। सरकार ने इस कंक्रीट का बना दिया। उसके बाद भी दूषित पानी भरा रहता है। उनकी सबसे बड़ी समस्या नाला बंद रहने की है। क्षेत्रवासी महाबीर, सुधीर, नवीन, सीनू, अजय, सुरेश, नसीम, टिंकू, दिनेश, मुकेश, सुमित व जुगनू ने बताया कि वह इस समस्या से लंबे समय से परेशान है। दूषित पानी भरा रहने से उनकी दुकानदारी चौपट हो गई। बार-बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर समय पर दूषित पानी की निकासी हो जाए और नाले की सफाई होती रहे तो उनकी समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें