फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रितु दहिया ने गोमाताओं को हरा चारा, गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन

Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कामी रोड पर स्थित गोशाला में गाेसवा करने परिवार सहित पहुंची रितु दहिया। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित गोशाला में शहर निवासी रितु दहिया ने परिवार सहित पहुंचकर गोमाताओं को हरा चारा व 10 किलोग्राम गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि पहले जन्मदिन केक काटकर मानते थे परंतु अब दिलबाग सिंह हिंदी प्राध्यापक के मार्गदर्शन में तीन वर्ष से वह गोमाता को चारा, गुड़, दलिया खिला रहे हैं। वहीं विनोद दहिया ने बताया कि गोसेवा करने में बहुत आनंद आता है। सात्विक दहिया ने अपने मित्रों से स्कूल में संदेश दिया कि जन्मदिन पर, उत्तीर्ण होने पर, कक्षा में प्रथम आने की खुशी में मूक प्राणियों व जरूरतमंद व्यक्तियों को अपने माता-पिता के सहयोग से सेवा करनी चाहिए। अधिवक्ता रविता छिक्कारा व अध्यापिका शैली ने महिलाओं से आग्रह किया कि खाना बनाते समय प्रथम रोटी गाय की व अंतिम रोटी कुत्ते की निकालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें