फोटो - राजकीय कॉलेज, बड़ौता में विजेता विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय कॉलेज, बड़ौता में वीरवार को विश्व उद्यमिता पखवाड़ा के तहत हिंदी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में रितेश ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय व हेमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ग्रोवर ने प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित होकर उद्यमिता को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुंडू, डॉ. मीना देवी, शान देवी, नीतू, डॉ. नेहा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मेहर आदि उपस्थित थे। संवाद