फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लूट में शामिल पांच हजार का ईनामी काबू

Fri, 30 Aug 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट खरखौदा पुलिस ने चालक को बंधक बनाकर गाड़ी व अन्य सामान लूटने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह करीब 10 माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये के इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आगरा के वघेल फिलहाल गाजियाबाद के संगम पार्क की खोंडा कॉलोनी निवासी पंकज ने 7 नवंबर 2023 को थाना कुंडली पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह टैक्सी पर बतौर चालक कार्यरत हैं। 5 नवंबर 2023 की शाम को वह शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद था, तभी तीन युवक आए और बुराड़ी दिल्ली के लिए टैक्सी को 700 रुपये में बुक किया। वह तीनों को गाड़ी में बैठाकर बुराड़ी के लिए चला था कि कुछ दूर चलने के बाद पीछे की सीट पर बैठे एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी रुकवाकर चालक को पीछे सीटों के बीच लेटा दिया। उनमें से एक युवक खुद गाड़ी चलाने लगा। आरोप है कि युवकों ने उनकी पिटाई की और मोबाइल, 1500 रुपये नकद व अन्य कागजात छीन लिए। रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें कुंडली औद्याेगिक क्षेत्र में सेक्टर-53 के पास उतार दिया और गाड़ी लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस आयुक्त सोनीपत ने 27 अगस्त को आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
क्राइम यूनिट खरखौदा के ईंचार्ज उप निरीक्षक तेजपाल ने आरोपी वीरेंद्र व सोनू उर्फ मूंछ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब वारदात में शामिल पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद निवासी कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के थाना सिकंदराबाद में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश के थाना दादरी में धारा 392 आईपीसी के तहत मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें