फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने मांगों को लेकर किया विचार विमर्श

Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के पुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते जिला सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी/कर
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में रविवार को जिला सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संगठन के सदस्यों की मासिक बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान जयपाल सिंह खोखर ने सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ता बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए। पेंशनर्स की आयु 65, 70, 75 व 80 वर्ष होने पर पेंशन में क्रमश: 5, 10, 15 व 20 फीसदी बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल कैशलेस की सुविधा लागू की जाए। वरिष्ठ नागरिक को रेल में यात्रा करने पर पहले की तरह छूट दी जाए। इस दौरान रणधीर सिंह कुंडू, बलजीत भदाना, भगत सिंह दहिया, बिजेंद्र सिंह, कंवर सिंह, देवेंद्र त्यागी, ईश्वर सिंह कौशिक, सतबीर सिंह, हरपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें