गोहाना। सोनीपत रोड पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 5 नवंबर को करनाल में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी डॉ. मीना चौहान ने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह का संबोधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेंद्र चिढ़ाना, जितेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह, आर्यन निजामपुर आदि उपस्थित थे।