फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक पानीपत हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर सैनीपुरा गांव के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बाइक गिरने से रोहतक के जसिया गांव निवासी सन्नी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। सन्नी पानीपत में ज्वेलरी की डिलीवरी देकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
जसिया निवासी राजेश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सन्नी गांव में ज्वेलरी की दुकान चलाता था। वह दुकान पर डिजाइनर ज्वेलरी तैयार करने और डिलीवरी करने का काम करते था। सोमवार को सन्नी पानीपत में ज्वेलरी की डिलीवरी देने के लिए गया था। वापस लौटते समय सैनीपुरा गांव के नजदीक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बुआ के घर जन्मदिन की पार्टी में होना था शामिल
परिजनों का कहना है कि जींद जिला के लजवाना कलां गांव में सन्नी की बुआ सुनीता रहती हैं। मंगलवार को उनके पोते अंशु के तीसरे जन्मदिन की पार्टी में सन्नी उन्हें अपने परिवार सहित शामिल होना था। कार्यक्रम को लेकर घर में तैयारी भी चल रही थी। सोमवार को हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के चलते हुआ है।
सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें