फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डंपिंग प्वाइंट के विरोध में उतरे वार्ड-5 के लोग, कूड़े से भरी गाड़ियां लौटाईं

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खत्री को आश्वासन देते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्
विज्ञापन
- बाबा धाम मंदिर के पीछे बने कूड़ा केंद्र को हटाने की मांग
विज्ञापन

- मेयर का आश्वासन, तीन महीने में दूसरी जगह शिफ्ट होगा डंपिंग प्वाइंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को वार्ड-5 के लोगों ने प्रदर्शन किया। कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियों को डंपिंग प्वाइंट से वापस भेज दिया।
नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खत्री के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सैनीपुरा, जटवाड़ा, ऋषि कॉलोनी, हनुमान नगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे मेयर राजीव जैन ने डंपिंग प्वाइंट को तीन माह के भीतर बंद करवाकर नगर निगम की दूसरी जगह स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया। मेयर ने सह आयुक्त मीतू धनखड़ को सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मास्टर राजेश सैनी, चंदन, अमित, पालेराम, अशोक सैनी, ईश्वर सैनी, सूबे सैनी, सीटू, ईश्वर सिंह सैनी, रामप्रसाद, सतीश साहनी और सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें