फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र सांसद ने दिया दिल्ली का न्यौता

Sun, 08 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग समन्वय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम को महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कलावती पांचाल की अध्यक्षता में सैन भक्त धर्मशाला में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मुख्यातिथि, कुरुक्षेत्र सांसद एवं पिछड़ा वर्ग समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने शिरकत की। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 नवंबर को मनाई जाने वाली महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि के अवसर पर पहुंचने का न्यौता दिया।

उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों की एकता व अपने अधिकारों के प्रति किसी प्रकार की आंच न आए, अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रामपाल राठी, बिजेंद्र सैनी, सतबीर पांचाल, हंसराज बैरागी, दीपक पांचाल, अनिल सैन, रामदिया प्रजापत, रमेश बैरागी, रामकरण जांगड़ा, सुरेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें