फोटो :: मदवि के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीवीएम कन्या कॉलेज की छात्राएं प्रा
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की बीएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-25) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 मेरिट सूची में 11 स्थान हासिल किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। संस्थान ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया है
संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित अध्ययन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज की छात्राएं भविष्य में शिक्षा, शोध और अन्य क्षेत्रों में भी नई उपलब्धियां हासिल कर संस्थान व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. अनीता सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय की संयुक्त मेरिट सूची में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस) और चतुर्थ सेमेस्टर (मेडिकल, नॉन-मेडिकल एवं कंप्यूटर साइंस) की छात्राओं ने कुल 11 स्थान प्राप्त किए हैं। यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
इस उपलब्धि पर विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
मेरिट में इन छात्राओं ने बनाई जगह
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में नेहा ने 87.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। सिमरन सातवें, तनु दसवें, तनिषा 11वें, बुलबुल 16वें और जिओ 19वें स्थान पर रहीं। वहीं बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर में दृष्टि ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राची आठवें, खुशी (मेडिकल) 13वें, ऋतंभरा 15वें और खुशी (नॉन-मेडिकल) 17वें स्थान पर रहीं।