फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल हाईवे के निर्माण में देरी और टोल प्लाजा पर कमी मिलने पर मिली फटकार

Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. मनोज कु - फोटो : kahtua
विज्ञापन
सोनीपत। लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार एनएचएआई के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सबसे पहले वह राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर गांव बड़वासनी व लाठ-जौली पहुंचे। निर्माण में चल रही देरी पर ठेकेदार को फटकार लगाई और कहा कि लाठ-जौली व बड़वासनी के फ्लाईओवर व अन्य बचे कार्य को तुरंत पूरा करवाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बनने वाले पेड़ काटने के बजाय उन्हें शिफ्ट किया जाए। फ्लाईओवर के निर्माण में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए। जीटी रोड पर जगह-जगह बने अवैध कटों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनको तुरंत बंद करवाएं। भविष्य में अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि कुंडली, राई तथा बड़ी में फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाएं, ताकि सड़क पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही जीटी रोड पर बनाएं गए फुट ओवरब्रिज की भी जांच करें। अगर वहां किसी कार्य के लिए मरम्मत की जरूरत है, तो उसे तुरंत करवाएं। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर बने निकास और प्रवेश बिंदु पर साइन बोर्ड लगवाएं।
एनएच-334पी का किया दौरा

उपायुक्त ने बवाना से बड़वासनी तक बने एनएच-334पी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि गांव रोहट में नहरों पर बने फ्लाईओवर से सर्विस लेन के रास्ते बड़वासनी जाने वाले लोगों के लिए सर्विस लेन पर रास्ता बनाएं, ताकि खरखौदा से बड़वासनी जाने वाले लोग आसानी से एनएच 334पी पर चढ़ सकें।
जीटी रोड पर बनाए गए फ्लाईओवर की सर्विस लाइन पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं, जिससे वाहनों की गति कम हो सके। उनके साथ एनएचएआई के परियोजना निदेशक जगभूषण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



बहालगढ़ चौक पर शौचालय निर्माण के निर्देश दिए

उपायुक्त ने बहालगढ़ चौक पर शौचालय का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए वह नगर निगम को एनओसी जारी करें। इससे चौक का सुंदरीकरण किया जा सके। यहां पर सफाई व्यवस्था का भी उचित ध्यान दिया जाए। सड़क के दोनों और बने नालों की नियमित रूप से सफाई करवाएं ताकि बारिश के दौरान पानी का बहाव सही रहे।

भिगान और झरोठी टोल प्लाजा पर खामियां मिलने पर लगाई फटकार उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने भिगान टोल प्लाजा पर फास्टैग सेंसर की जांच करने पर पता चला कि वह समय-समय पर सही तरह कार्य नहीं करते, जिससे टोल पर जाम लग जाता है। उन्होंने टोल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस सेंसर सिस्टम को तुरंत अपडेट करें।
उन्होंने कंट्रोल रूम में टोल प्लाजा व जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी का आईपी और पासवर्ड उन्हें भी उपलब्ध करवाएं ताकि वह स्वयं यहां की स्थिति की जांच कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर यहां जाम लगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने झरोठी टोल प्लाजा पर पाया गया कि टोल पर केवल दो ही लाइन खोली गई थी तो उपायुक्त ने उन्हें फटकार लगाते हुए सभी लाइनों को चालू रखने के निर्देश दिए।


भिगान टोल प्लाजा पर पेट्रोलिंग के लिए लगाई जाएं छह गाड़ियां
उपायुक्त ने भिगान टोल प्लाजा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीटी रोड पर पेट्रोलिंग के लिए कम से कम छह गाड़ियां होनी चाहिए, जो प्रत्येक 10 किलोमीटर पर तैनात रहें। इससे दुर्घटना होने पर तुरंत गाड़ी वहां पहुंचे और घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। वाहन को भी तुरंत हटाया जा सके। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बारिश के पानी को दोनों ओर ग्रीन बेल्ट तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें