फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निरथान-सोनीपत-सिलाना रोड पर जल्द शुरू होगा मरम्मत का कार्य, इंतजार खत्म

Fri, 06 Dec 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निरथान-सोनीपत-सिलाना खस्ताहाल सड़क पर जल्द मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। लोगों को खस्ताहाल सड़क के सुधार को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खस्ताहाल सड़क के कारण काफी समय से परेशानी झेल रहे वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से 62.46 लाख रुपये की लागत से मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि विभाग ने टेंडर प्रक्रिया व सड़क की पैमाइश का कार्य पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर 12 जुलाई को टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी। इसके बाद टेंडर अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, ताकि जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाया जा सके। अलाॅटमेंट के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को करीब चार माह का लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसे में इस बीच चुनावी माहौल के चलते आचार संहिता सड़क के मरम्मत कार्य में रूकावट बनी थी। फिर ग्रैप-4 के नियमों का पालन करने के लिए निरथान-सोनीपत-सिलाना रोड पर मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। अब मार्केटिंग बोर्ड को मरम्मत कार्य के लिए अलॉटमेंट मिलने से हरी झंडी मिल चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप-4 के नियम हटते ही मार्केटिंग बोर्ड सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाएगा। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत कर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

सोनीपत सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का सुगम होगा आवागमन

निरथान-सोनीपत-सिलाना लिंक रोड सोनीपत व खरखौदा के करीब आठ गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क पर मरम्मत कार्य होने से सोनीपत सहित करीब आठ गांवों के ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन सुगम होगा। वाहन चालकों के साथ ग्रामीण सुविधाजनक सफर कर सकेंगे। इनमें गांव निरथान, बिधलान, सिलाना, खेड़ी दहिया, ककरोई, नकलोई व भदाना शामिल हैं। सड़क मरम्मत के बाद ग्रामीणों सहित वाहन चालकाें को आवागमन में गड्ढों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) को निरथान-सोनीपत-सिलाना रोड पर मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय से अलॉटमेंट मिल चुकी है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पहले ही पूरा कर लिया गया था। ग्रैप-4 के नियम हटते ही इस सड़क पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


- बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें