फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेनीवाल लीकेज लाइन 5 दिन बाद भी नहीं हुई ठीक, पेयजल संकट गहराया

Mon, 09 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के देवीलाल पार्क के पास रैनीवेल लाइन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वि
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी में पेयजल का संकट होने के कारण सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेनीवाल की लाइन लीक होने के कारण पांच दिन से सेक्टरों और सोसाइटियों में पानी का संकट गहराया हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टरों में भूमिगत खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोग मजबूर होकर टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं। वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों से पेयजल समस्या को दूर करने व लाइन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
देवीलाल पार्क के नजदीक रेनीवाल की लाइन लीक होने के कारण पांच दिन से सेक्टरों व सोसाइटियों में पानी का संकट गहराया हुआ है। 42 डिग्री तापमान के बीच लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी के अधिकारी पानी की कम आपूर्ति कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। एचएसवीपी के अधिकारी लाइन जल्द ठीक होने का आश्वासन दे रहे हैं, पर पांच दिन से अभी तक समस्या दूर नहीं हो पाई है।
मेहंदीपुर और बख्तावरपुर रेनीवाल से सेक्टरों व निजी सोसाइटियों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
देवीलाल पार्क के नजदीक पेयजल लाइन लीक होने के कारण रेनीवाल से यमुना के पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से ट्यूबवेल की मदद से भूमिगत खारा पानी सेक्टर-15 में सुबह के समय और सेक्टर-14 में शाम के समय दिया जा रहा है। सेक्टर-12 व 13 में भी यही हाल है।
रविवार को विधायक निखिल मदान ने देवीलाल पार्क के पास लाइन के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर हुडा कर्मियों को लीकेज जल्द दूर करने के लिए कहा।
विधायक ने कहा कि जब तक पानी की लाइन ठीक नहीं होती है तब तक पहले की तरह सेक्टरों के प्रभावित इलाकों में आवश्यकता अनुसार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।

फोटो 22: सोनीपत के देवीलाल पार्क के पास रैनीवेल लाइन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वि

फोटो 22: सोनीपत के देवीलाल पार्क के पास रैनीवेल लाइन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वि

फोटो 22: सोनीपत के देवीलाल पार्क के पास रैनीवेल लाइन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वि

फोटो 22: सोनीपत के देवीलाल पार्क के पास रैनीवेल लाइन की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें