फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह में बचाया 81 टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन

Tue, 15 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा दिवस पर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजपाल दहिया ने 50 किलोवाट क्षमता वाले फोटो वोल्टिक सिस्टम द्वारा सूर्य की रोशनी को सीधे बिजली में परिवर्तित करने के प्लांट का लोकार्पण किया। इसके बाद कुलपति ने प्लांट का बारिकी से निरीक्षण किया तथा इस संदर्भ में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दहिया ने कहा कि सौर ऊर्जा से बिजली पैदा कर एक तरफ तो हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकेगें, वहीं दूसरी तरफ बिजली की जरूरत भी पूरी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल ने सौर प्रणाली के माध्यम से बिजली पैदा कर 5 माह में 81 टन कार्बनडाक्साइड का उत्सर्जन होने से बचा लिया। विश्वविद्यालय के सरस्वती पुस्तकालय का बिजली का बिल भी लगभग आधा हो गया है। जुलाई माह से अब तक प्लांट ने 36 हजार यूनिट बिजली पैदा की है। इसीलिए अब दूसरे प्लांट को भी लगाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, एनर्जी एंड इन्वायरमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. एके बेरवाल, प्रो. चित्ररेखा काबरे, डॉ. निशा दहिया, डॉ. सुदेश चौधरी, डॉ. अनिल खुराना, कार्यकारी अभियंता बलबीर श्योकंद, डा. मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

=================
फोटो 21. सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन करते हुए कुलपति राजपाल दहिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें