फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हटाए गए संविदा बिजली कर्मियों ने विधायक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Nov 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 01: सोनीपत के सेक्टर-14 में विधायक नि​खिल मदान को ज्ञापन सौंपते संविदा बिजली कर्मी। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम से हटाए गए संविदा कर्मचारियों ने वीरवार को भी आंदोलन जारी रखा। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपकर हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राई में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आ रहे हैं। वह उनसे बात करके उनको जल्द काम पर वापस लाने की मांग करेंगे। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि काम से हटाए गए संविदा बिजलीकर्मी तीन दिन से सर्कल कार्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। रोजगार छीनने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जो वादे युवाओं से किए गए थे सरकार की ओर से उनको पूरा किया जाना चाहिए। युवा देश की धरोहर हैं। युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने मांग की कि हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। हरियाणा कौशल निगम के सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस दौरान यशपाल बजाना, नरेंद्र, दिनेश, संदीप, कुलदीप, राजवीर, सुमित, सुरेश, जगविंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें