फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामिक आयोजन देते हैं आपसी प्रेम का संदेश : दिवान

विज्ञापन
श्री राधा रसामृत की कथा करते मनमोहन लाल गोस्वामी व मौजूद कमल दिवान। स्रोत : धर्म सभा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। मोहल्ला कला स्थित श्री सनातन धर्म सभा दुर्गा मंदिर के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री राधा रसामृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में कथा की शुरुआत कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने किया। वृंदावन से आए मन्माध्वगौड़ेश्वर संप्रदायाचार्य मनमोहन लाल गोस्वामी ने कथा सुनाई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। हनुमान जी के आदर्श और राधा-कृष्ण की भक्ति हमें सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि हनुमान प्राकट्य महोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण और अटूट भक्ति की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के प्रधान बीआर आहूजा व उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें