फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भदाना के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 24 Aug 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भदाना वासियों की लंबे समय से चली आ रही बस सेवा शुरू करने की मांग रोडवेज ने पूरी कर दी है। अधिकारियों ने सोनीपत से सिसाना रूट पर चलने वाली रोडवेज बस का दायरा बढ़ाते हुए गांव भदाना तक कर दिया है। इससे गांव भदाना के ग्रामीणों को बस सेवा का फायदा मिल सकेगा और ग्रामीण सोनीपत आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

गांव के लिए बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। वर्तमान समय में रोडवेज की बसें सोनीपत से सिसाना रूट पर आवागमन करती हैं। यह बसें सोनीपत से ककरोई, खेड़ी, नकलोई, बिधलान होते हुए सिसाना पहुंचती हैं और वहीं से वापस सोनीपत के लिए रवाना हो जाती हैं। गांव भदाना ककरोई व खेड़ी गांव के बीच में है, लेकिन यह मुख्य सड़क से करीब तीन किलोमीटर अंदर है। ऐसे में गांव भदाना के निवासियों को ककरोई गांव के मोड़ से पैदल ही गांव तक आना-जाना पड़ता है। इसमें जहां समय अधिक लगता है, वहीं ग्रामीणों को इतना लंबा सफर पैदल तय करने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए ग्रामीण लंबे समय से बस को गांव तक शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसे रोडवेज विभाग ने अब पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें