फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राहत... सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक हुआ कम, शाम को फिर बढ़ा

Thu, 28 Nov 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में परिवर्तन के साथ ही सुबह हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक कम हो गया, जिससे लोगों को राहत मिली। औसत एक्यूआई 240 दर्ज किया गया। यह सुबह 234 पर था। हालांकि शाम को फिर से बढ़कर 280 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

बुधवार सुबह हवा चलने पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 तक पहुंच गया। औसतन एक्यूआई 240 पर रहा। एक दिन पहले सुबह यह बेहद खराब स्थिति में था। ग्रैप-4 लागू होने के बाद प्रदूषण का स्तर कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें