फोटो 49- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रामलीला मंचन को लेकर लक्ष्मण-परशुर
सोनीपत। शहर में विभिन्न स्थानों पर जल्द प्रारंभ होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां का दौर शुरू हो चुका है। कलाकारों ने रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल करना शुरू कर दी है।
बुधवार को सेक्टर-14 स्थित श्री चिंतपूर्णी मंदिर में कलाकारों ने रामलीला में अलग-अलग किरदार निभाने वाले पात्रों के संवाद याद करते हुए रिहर्सल की। मंदिर परिसर में सीता स्वयंवर के साथ लक्ष्मण व भगवान परशुराम संवाद पर रिहर्सल की गई। श्री रामायण ट्रस्ट के सानिध्य में सेक्टर-12 में होने वाली रामलीला के आयोजक विक्की कौशिक ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 2 से 12 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलाकारों ने मंचन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री रामायण ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार मोहन कौशिक, भगवान परशुराम का अमित कौशिक, लक्ष्मण का प्रमोद कौशिक, हनुमान का रामलाल कौशिक व माता सीता का किरदार पूजा निभाएंगी।