साेनीपत। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। डेंगू लैब से जारी रिपोर्ट में बुधवार को पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें छह साल की बच्ची भी शामिल है। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के दो और निजी अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं। अब डेंगू के मरीजों संख्या बढ़कर 69 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को नियंत्रण करने के लिए लगातार घर-घर मॉनीटरिंग कराई जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में प्याऊ मनियारी निवासी 6 वर्षीय बच्ची, सेक्टर-23 निवासी 33 वर्षीय युवक, कुंडली निवासी 23 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय युवती, गांव दहिसरा निवासी 56 वर्षीय महिला शामिल हैं। अस्पतालों में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डेंगू लैब में रोजाना 70 से 80 नमूनों की जांच की जा रही है।
जिले में पांच नए डेंगू मरीज मिलने से मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 69 पहुंच गया है। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
- डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत