सोनीपत। 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए आयुष विभाग के पोर्टल www.internationalyogadayhry.in पर पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके अलावा नागरिक मोबाइल नंबर 9501131800 पर कॉल करके भी पंजीकरण की जानकारी ले सकते हैं।
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस के आयोजन की तैयारी करें। ऑनलाइन पंजीकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। शैक्षणिक संस्थानों को विशेष रूप से छात्रों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योग दिवस की गतिविधियों में भाग लेने और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संवाद