फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंजीकृत किसान नहीं पहुंचे, प्राइवेट मिलर्स ने 6335 तक खरीदी सरसों

Sat, 28 Mar 2026 08:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में सरसों की फसल सुखाती महिला मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले की चार मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। पहले दिन शनिवार को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान फसल लेकर नहीं पहुंचे। सोनीपत मंडी में 12 दिन से सरसों की आवक और खरीद हो रही है। अब तक 600 क्विंटल की आवक हो चुकी है जिसे प्राइवेट मिलर्स ने 6000 से 6335 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद रहे हैं। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये तय किया है।
रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शनिवार को सरसों की निजी खरीद की गई जिसका अधिकतम भाव 6335 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। भाव में अंतर के कारण शाम तक सरकारी खरीद केंद्रों पर एक भी किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इसकी मुख्य वजह खुले बाजार में सरसों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मिलना है। किसान सरकारी केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को फसल बेचना मुनाफे का सौदा मान रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन

सोनीपत की नई अनाज मंडी सहित अन्य मंडियों में भी पहले दिन सरसों की खरीद नहीं हुई। खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन पहले दिन मेरी फसल, मेरा ब्योरा पर पंजीकृत एक भी किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचा। -जितेंद्र सैन, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें