फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 15 तक करवाएं पंजीकरण

Tue, 12 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम इंटर्नशिप योजना के अलावा नई योजनाएं लेकर आ रहा है, जिससे युवा अच्छी कंपनियों में नौकरियां प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने में अहम भूमिका निभा सके।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि आईटीआई भी युवाओं को कौशल व निपुण बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां बच्चों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि ज्यादा संख्या में कौशल युवा बाहर निकलें और देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि देश की 500 कंपनियों ने 1.25 लाख युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया है। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को पांच हजार मासिक व छह हजार एकमुश्त अनुदान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें कौशल के साथ आर्थिक सहायता भी मिल सके।

जिला युवा समन्वयक अधिकारी ने बताया कि सभी आईटीआई के वर्ग अनुदेशक व अनुदेशक को कम से कम 20 युवाओं का पंजीकरण पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर करवाना है, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 15 नवंबर तक युवाओं का पंजीकरण www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर करवाएं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वह आईटीआई में पहुंचकर पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें