फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है, लिहाजा हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे मुख्यालय पर मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्यों को लेकर बैठक ली गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी दिनों में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ एवं जनजीवन अस्त व्यस्त होने की आशंका जताई गई है। जिन जिलों में बारिश के बारे में रेड अलर्ट घोषित हुआ है उनमें सोनीपत भी शामिल है। सोमवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने बैठक प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी फील्ड अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर तैनात रहने और 5 सितंबर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही अवकाश ले सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से जलभराव व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन


दोपहर बाद बारिश से जनजीवन प्रभावित
रविवार को सोनीपत शहर में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। इस वजह से कई जगह कीचड़ हो गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें