फाेटो 28- सोनीपत के गांव जगदीशपुर के पास रोड के नवीनीकरण को लेकर सड़क की लेयर उखाड़ती मशीन। संव
सोनीपत। खस्ताहाल खेवड़ा से जगदीशपुर वाया यमुना बांध रोड का पुनर्निर्माण मंगलवार हो शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग इस पर करीब 5.75 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। सड़क का पुनर्निर्माण होने से चार गांवों के करीब 18 हजार लोगों के साथ राहगीरों व चालकों को आवागमन में सुविधा होगी।
राई क्षेत्र के खेवड़ा, झुंडपुर, टांडा, जगदीशपुर वाया यमुना बांध रोड के पुनर्निर्माण को लेकर विभाग की ओर से अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी।
जून की शुरुआत में मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद विभाग ने पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। खस्ताहाल सड़क की वजह से चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
वाहन चालक गड्ढों में हिचकोले खा रहे थे। ग्रामीण हरिओम, रामफल, रामदिया, प्रवीन, मुकेश ने कहा कि खेवड़ा-यमुना बांध रोड पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं।
कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे चुके थे। इस बारे में विधायक कृष्णा गहलावत से भी गुहार लगाई थी। गांव जगदीशपुर की सरपंच पुष्पा देवी ने कहा कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए डेढ़ साल से प्रयास किए जा रहे थे। गड्ढों के कारण जान जोखिम होता था।
फाेटो 28- सोनीपत के गांव जगदीशपुर के पास रोड के नवीनीकरण को लेकर सड़क की लेयर उखाड़ती मशीन। संव