फोटो 18: सोनीपत के कथूरा बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करत
- फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
गोहाना। हरियाणा ग्राम सचिव एसोसिएशन कथूरा खंड की बैठक शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से रविंद्र ढांडा को एसोसिएशन की कथूरा इकाई का अध्यक्ष चुना गया व निशांत दलाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र ढांडा ने कहा कि वह ग्राम सचिवों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और उनका समाधान कराने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अधिकारी सुनील ने की।