फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिपो और गोदाम में अनियमितता पर राशन जब्त

Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिकायत के बाद राशन डिपो सील करने के बाद कई बार नोटिस दिया गया जिसका जवाब राशन डिपो धारक ने नहीं दिया। इसके बाद मंगलवार को गोपाल नगर स्थित राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा डाला। टीम ने डिपो धारक को फोन करके बुलाया। डिपो होल्डर के चालक ने पहुंचकर सरकारी राशन की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान राशन डिपो पर 4 क्विंटल 21 किलो चीनी व 50 किलो बाजरा मिला।
इसके बाद टीम इसी डिपो से अटैच ककरोई रोड पर गोदाम में पहुंची, जहां पर सरकारी राशन रखा हुआ था। गोदाम में सरकारी राशन रखने के लिए मंजूरी नहीं ले रखी थी और वहां सरसों का तेल कम मिलने व अन्य अनियमितताएं मिलने पर राशन को जब्त किया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, एएसआई राजेश, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन पालीवाल, रणबीर छौक्कर, जेनेंद्र भी शामिल रहे। निरीक्षक नवीन पालीवाल ने बताया कि गोपाल नगर में सरकारी राशन का वितरण समय पर न होने की शिकायत मिलने पर 26 मार्च को डिपो को सील कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग की ओर से डिपो संचालक दीपक को जांच में शामिल होने के लिए दो बार नोटिस दिए गए, लेकिन दीपक ने उन नोटिसों का जवाब नहीं दिया तो मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने गाेपाल नगर में राशन डिपो पर छापा डाला। फोन करने पर भी डिपो होल्डर दीपक नहीं पहुंचा, उसके स्थान पर चालक रोहित ने आकर राशन डिपो का ताला खोला। जांच के दौरान वहां पर चीनी व बाजरा मिला। निरीक्षक नवीन पालीवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 20 के अमित की राशन सप्लाई सस्पेंड करने के बाद डिपो होल्डर दीपक को दूसरे डिपो का राशन वितरण का चार्ज दे रखा था।
विज्ञापन

दीपक ने सरकारी राशन ककरोई रोड पर एक गोदाम में रखा हुआ था। उसने सरकारी राशन को रखने के लिए गोदाम की परमिशन भी नहीं ले रखी थी। साथ ही जांच के दौरान वहां पर तीन लीटर सरसों का तेल कम मिलने व अन्य अनियमितताएं मिलने पर राशन को जब्त कर लिया। साथ ही दीपक का लाइसेंस रद्द करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अनुशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें