फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राठधना, जगदीशपुर और लिवान को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के गांव राठधना में 24 घंटे बिजली शुरू कराते सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, साथ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना, जगदीशपुर व लिवान में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें बिजली की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। तीनों गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सीनियर मेयर राजीव सरोहा ने नए फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इन गांवों के लोग लंबे समय से 24 घंटे बिजली देने की मांग कर रहे थे। इन गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही थी। लाइन लॉस कम होने पर बिजली निगम ने अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। अब 20 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
अब शहर की तर्ज पर गांवों में बिजली आपूर्ति होगी। इस दौरान कांग्रेस के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सरोहा, बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता वजीर, लीलू शर्मा, जिले सिंह सरोहा, सुमेर सरोहा, राजू, सतीश सरोहा, मुकेश, प्रवीण समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें