फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: गोहाना-जींद रेल लाइन पूरी, दिसंबर से शुरू हो सकता है ट्रेनों का परिचालन

Mon, 06 Oct 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोहाना के रेलयात्रियों के लिए जल्द ही एक और राहत की खबर मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे ने गोहाना-जींद रेलमार्ग को पूरी तरह तैयार कर लिया है। इस रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन इसी वर्ष दिसंबर महीने में शुरू हो जाएगा। वहीं सोनीपत-गोहाना रेल लाइन का काम फिलहाल चल रहा है।

लाइन का कुछ हिस्सा जो बड़वासनी और सोनीपत के बीच पड़ता है, उसमें अभी कुछ काम होना बाकी है। जिससे गोहाना-सोनीपत रेल लाइन के निर्माण के लिए मार्च-2015 की समय सीमा तय की गई है। इस तरह सोनीपत से यात्रियों को सीधा जींद जाने के लिए अभी मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


हाल्ट बनने से ग्रामीणों को अब खाने नहीं पड़ेंगे धक्के
जींद-गोहाना ब्रॉड गेज रेल लाइन पर पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना और खंदराई में हाल्ट स्टेशन बनाए गए हैं। जबकि भंबेवा में क्रॉसिंग लाइन बनाई जा रही है। जब ट्रेन जींद से गोहाना की तरफ रवाना होगी तो भंबेवा स्टेशन पर गोहाना से आने वाली ट्रेन को क्रासिंग कराई जाएगी। फिर ट्रेन सीधे ईशापुर खेड़ी, बुटाना और खंदराई होते हुए गोहाना पहुंचेगी। जिससे ग्रामीणों को अब किसी भी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


700 करोड़ से बन रही सोनीपत-गोहाना लाइन
रेल अधिकारियों का कहाना है कि वर्ष 2008 में शुरू हुआ सोनीपत-जींद रेल लाइन का काम मार्च में पूरा होगा। हालांकि गोहाना-जींद रेल मार्ग को पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस लाइन पर ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे देगी। जिसके लिए पहल आरंभ हो चुकी है। सोनीपत-गोहाना जींद रेलवे लाइन पर करीब 700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें