फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, फिर डराकर जबरन किया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की रहने वाली युवती ने एक युवक पर उसे घर से बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी के साथी उसे जबरन गाजियाबाद ले गए और डराकर आरोपी से उसका विवाह करा दिया। अब उसने तलाक मांगा तो तलाक नहीं दिया गया। जिस पर एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि तलाक के लिए कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय युवती ने बताया कि एक लड़की उसके पास ट्यूशन पढ़ने आती थी। इस दौरान लड़की के भाई ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। फरवरी, 2019 में लड़की के भाई ने उसे बहाने से फोन कर कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में बुलाया। इसके बाद वह उसे अन्य जगह ले गया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी के चार दोस्त उसे जबरन गाजियाबाद ले गए और वहां पर बदनामी का डर दिखाकर जबरदस्ती आरोपी से शादी करा दी। आरोप है कि जब उसने तलाक के लिए कोर्ट की शरण ली तो पहले आरोपी तलाक देने को तैयार हो गया, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके दोस्तों व परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - प्रमिला, थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें