सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र पुलिस ने भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार है। पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि रविवार को उसकी रिश्ते में चाची लगने वाली महिला उसके घर आई और उसे अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि जब वह अपनी चाची के साथ बैठी थी तो उसका चाचा टिंकू उर्फ विजय उसे जबरदस्ती साथ लगते मकान में ले गया था और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। जब उसने शोर मचाया था तो उसकी चाची भी वहां आ गई थी। उसकी चाची ने भी विरोध करने की बजाय अपने पति का साथ दिया था। लेकिन वह वहां से किसी तरह से भाग निकली थी। लडक़ी का आरोप था कि इससे पहले भी उसका चाचा उसके साथ एक साल पहले भी दुष्कर्म कर चुका है और उसकी अश्लील वीडियो भी बना रखी है। उसका चाचा उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।