फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंगोली बिल्डर कंपनी ने 15.75 लाख रुपये लेकर 19 साल में भी नहीं दिए प्लॉट, मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली मंत्री के सामने रंगोली बिल्डर के खिलाफ शिकायत आई थी। इस पर मंत्री ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। ऐसे में अब सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2005 में 15.75 लाख रुपये लेने के बाद भी बिल्डर पर प्लॉट नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पानीपत के सेक्टर-11 निवासी राजीव जैन ने 4 जुलाई को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के सामने शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उन्होंने मई 2005 में रंगोली बिल्डर कंपनी से दो प्लॉट बुक कराए थे। इसमें 350-350 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट थे। एक प्लॉट उनके नाम था और दूसरा अपनी मां के नाम पर बुक किया था। 7,87,500 रुपये प्रत्येक प्लाॅट के हिसाब से कुल 15,75,000 रुपये जमा करवाए थे। इसकी रसीद भी उनके पास है। इसके बाद कंपनी की तरफ से बुकिंग किए गए रिहायशी प्लॉट उन्हें नहीं मिल सके। प्लॉट न मिलने के बाद चलते देरी व लापरवाही को देखते हुए उन्होंने कंपनी के निदेशक से पत्राचार किया था। इस पर बताया कि कुछ बाधाओं और परिस्थितियों के कारण कंपनी अभी आवासीय प्लॉट देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन चार माह में सभी बाधा दूर हो जाएगी। इसके बाद आवासीय प्लॉट आवंटित कर देंगे। उन्होंने कुछ समय इंतजार करने को कहा था। उसके बाद भी लंबा इंतजार करने पर प्लॉट आवंटित नहीं किए गए। मंत्री ने मुकदमा दर्ज कर 45 दिन में समाधान कराने का निर्देश दिया था।

इस पर अब पुलिस ने राजीव जैन के बयान पर अब कनिष्क गंभीर, कर्ण गंभीर, संजय गंभीर व महेश तनेजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे :

रंगोली बिल्डर कंपनी के पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके है। दिसंबर, 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में भी रंगोली बिल्डर के खिलाफ शिकायत आई थी। तब पुलिस ने सेक्टर-15 निवासी कर्मवीर मोर व न्यू कॉलोनी निवासी सत्यादेवी के बयान पर मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें