फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर उद्घाटन दीपावली से कम नहीं : तरुण देवीदास

Fri, 05 Jan 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देवडू रोड स्थित श्री श्याम बाबा खाटू श्याम मंदिर में हवन किया गया। साथ ही भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे तरुण देवीदास ने बाबा खाटू श्याम को नमन किया। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब हम अपने घर या संस्थान का उद्घाटन करते हैं तो अधिक खुशियां मनाते हैं। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के घर का उद्घाटन हो रहा है। ऐसे में यह उत्साह दिवाली पर्व से कम नहीं है। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण हमारे लिए गर्व और श्रद्धा की बात है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में श्रीराम मंदिर उद्घाटन का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान नवीन, सुभाष, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें