फोटो 13- सोनीपत के न्यू कोर्ट रोड स्थित स्कूल में मूकबधिर बच्चों के साथ मौजूद सेफ इंडिया फाउं
- फोटो : mathura
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने न्यू कोर्ट रोड स्थित मूकबधिर स्कूल में बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाकर सुखद अनुभूति का अहसास हुआ। अगर हम इस प्रयास को बढ़ाएंगे तो बच्चे स्वयं में अकेलापन महसूस नहीं करेंगे। प्रभारी अविनाश सेठी, बलराज वशिष्ठ ने सभी का आह्वान किया कि वह अपने खुशियों को थोड़ा इन बच्चों के साथ भी साझा करें। कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय, संस्कार मौर्या, मोहित, सविंद्र सिंह, कृष्ण ने स्कूल की अंजली, विशाली, वंशिका, योगिता से राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।