16jjrp17- राजकीय कॉलेज दूबलधन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ के साथ। स्रोत : कॉलेज
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय दुजाना में अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभागों के संयुक्त तत्वावधान में हरित राजनीति, खुदरा वास्तविकता: एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध की आर्थिक एवं राजनीतिक लागतों का विश्लेषण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर चिंतन करने, किसी मुद्दे के विभिन्न पहलुओं का तार्किक एवं आलोचनात्मक विश्लेषण करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा निशा और पूनम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ समसामयिक सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।