फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद जेल ने राजू बसौदी को रखने से किया मना, कोर्ट करेगा फैसला

विज्ञापन
raju basudi
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमित मिले शातिर बदमाश राजू बसौदी को फरीदाबाद जेल प्रबंधन ने रखने से मना कर दिया। जिसके बाद कोर्ट फैसला करेगा कि उसे किस जेल में रखा जाएगा।
विज्ञापन

राजू बसौदी को फरीदाबाद जेल प्रबंधन ने लेने से इंकार कर दिया है। राजू बसौदी शातिर है और उसके गिरोह के सदस्य जेल के अंदर और बाहर फैले हैं। सोनीपत जेल में राजू बसौदी ने अपना वर्चस्व स्थापित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते उसकी मोनू लल्हेड़ी से भिडंत हो गई थी और जेल में दोनों गैंग के बीच मारपीट हुई थी। उसके चलते जेल प्रबंधन ने दोनों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की सिफरिश की थी। जेल विभाग के अफसरों ने उसको फरीदाबाद जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके लिए न्यायालय की अनुमति ले ली गई थी। कोरोना संक्रमित मिलने पर फरीदाबाद जेल प्रबंधन ने उसको अपने यहां रखने से इंकार कर दिया है। वहीं सोनीपत जेल प्रबंधन पहले ही उसको दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर चुका है। ऐसे में अब न्यायालय तय करेगा कि वह किस जेल में रहेगा। जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि अदालत उसे लेकर फैसला देगी। उसको सोनीपत रखने के आदेश होते हैं तो यहां रखा जाएगा। मोनू को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें