फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंच उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट 108 मत से जीतीं राजरानी

Mon, 10 Jul 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव टेहा में नवनिर्वाचित पंच विनोद का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सात गांवों में रविवार को पंच का उपचुनाव शांतिपूर्ण हुआ। उपचुनाव में 57.3 फीसदी वोट पड़े। शाम 6 बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की गई। उप चुनाव के दौरान भांवड़ कालीरमन की राजरानी ने सबसे ज्यादा 108 मतों से जीत दर्ज की, वहीं पलड़ी खुर्द में भतेरी सबसे कम चार वोट से जीतीं।
विज्ञापन

रविवार को हुई तेज बारिश के चलते दोपहर तक कम संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे। बारिश बंद होने के बाद मतदाता घरों से निकले। साेनीपत खंड के गांव किलोहड़द के वार्ड नंबर 3 में सबसे ज्यादा मतों से जीत हुई। इसमें अभिषेक ने राहुल को 65 मतों से हराया। इस दौरान अभिषेक को 66 वोट और राहुल को महज 1 वाेट मिला। गन्नौर खंड के गांव टेहा के वार्ड नंबर 3 में विनोद 61 वोट से जीते। इनमें विनोद को 152 व सुरेंद्र को 91 वोट मिले, जबकि 8 वोट रद्द हुए।
मुरथल खंड के गांव ताजपुर के वार्ड नंबर 9 में अंजलि को 30 वोट से जीत मिली। अंजलि को 86 वोट और अनीता को 56 वोट मिले, जबकि 2 वोट रद्द हुए। गांव मीमारपुर में वार्ड नंबर 10 में सायरा को 51 वोट से जीत मिली। सायरा को 81 वोट व रजनी को 30 वोट मिले, जबकि 7 वोट रद्द हुए। वहीं पलड़ी खुर्द के वार्ड नंबर 5 में भतेरी सबसे कम चार वोट से जीतीं। भतेरी को 53 और मंजूबाला को 49 वोट मिले, जबकि 3 वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन

कथूरा खंड के गांव भांवड़ कालीरमन के वार्ड नंबर-5 में राजरानी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमारी को 108 वोट से हराया। राजरानी को 110 वोट और प्रदीप कुमारी को 2 वोट मिले। वहीं गांव धनाना के वार्ड-10 में देवेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी धर्मपाल को 106 वोट से हराया। देवेंद्र को 109 व धर्मपाल को 3 वोट मिले, जबकि 2 वोट रद्द हुए। मतगणना के बाद पोलिंग पार्टियाें ने संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में जाकर चुनाव सामग्री जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें