फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों की 80 शिकायतें आईं, 37 का समाधान

Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश पर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविर के दौरान लिपिक की हड़ताल का असर दूसरी दिन भी जारी रहा। बारिश के चलते शिविरों में बहुत कम संख्या में लोग प्रॉपर्टी आईडी व गृह कर में हुई त्रुटियों ठीक कराने पहुंचे। इस दौरान 80 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की गई। जिनमें से 37 का समाधान मौके पर किया गया। बाकी शिकायतों का समाधान फील्ड में सर्वे के दौरान होना था, लेकिन रविवार को दिनभर हुई बारिश के चलते कर्मचारी फील्ड में नहीं जा सके। जिसके चलते 43 शिकायतों को लंबित रख दिया गया है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ का कहना है कि शिविर के दौरान लंबित शिकायतों का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संपत्ति आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करने पहुंचे 42 उपभोक्ता
गोहाना। नगर परिषद कार्यालय व मुगलपुरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास आयोजित शिविर में 42 उपभोक्ता पहुंचे। इन उपभोक्ताओं में अपनी संपत्ति आईडी में नाम, नंबर, संपत्ति का क्षेत्र व संपत्ति के मालिक आदि की त्रुटियों को ठीक कराया है। जिन उपभोक्ताओं की संपत्ति आईडी में त्रुटियां है, वे उपभोक्ता नगर परिषद के सहायता डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें