फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1020 के प्लॉट साइज पर लगी मुहर

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
प्लॉट खरीदने के लिए लोगों को अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग गाइड करेगा।
विज्ञापन
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी (आरजीईसी) में ओस्टेज कोटे के तहत होने वाले ड्रा में 1020 आवेदकों के प्लॉट साइज पर हरियाणा अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने मोहर लगा दी है। तत्कालीन प्रदेश सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले अधिकतर किसानों को 1 कनाल का भारी-भरकम प्लॉट मिलेगा। हालांकि संख्या के हिसाब से दूसरा नंबर 4 मरला के प्लॉटों का है। ड्रा के लिए हुडा की ओर से स्टंप भी तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ड्रा के लिए हुडा अधिकारियों ने 24 अगस्त की तारीख फाइनल की है। हालांकि अभी तक 56 आवेदकों की सूची फाइनल होना बाकी है। इन आवेदकों की सूची फाइनल होने के बाद प्लॉट साइज की सूची में बदलाव तो आएगा, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। खास बात यह है कि अभी तक तैयार किए गए कागजों के अनुसार 56 आवेदकों में से सबसे बड़ा प्लॉट 10 मरले का होगा। ज्ञात रहे कि इन प्लॉटों के ड्रा निकालने के लिए हुडा काफी समय से मशक्कत कर रहा है। आवेदकों ने भी हाईकोर्ट में केस रखा है, जिसमें 31 अगस्त की डेडलाइन ड्रा निकालने की है।

1 कनाल से मालिक होंगे सबसे ज्यादा
प्लॉट साइज की बात करें तो सबसे बड़ा आकार 1 कनाल का होता है। आरजीईसी में ओस्टेज कोटे के तहत सबसे बड़े साइज के लिए सबसे अधिक लोग लाइन में लगे हैं। दूसरा नंबर 4 मरले के प्लॉट का है, वहीं तीसरा नंबर 6 मरले के प्लॉट का है। सबसे अंत में 2 मरले के प्लॉट हैं, जोकि सिर्फ 3 लोगों को ही मिलेंगे।
विज्ञापन


ये है सूची
प्लॉट साइज         अलॉटियों की संख्या
1 कनाल            348
14 मरला            5
10 मरला            66
8 मरला             91
6 मरला            157
4 मरला            236
3 मरला            114

17 अगस्त के बाद बदलाव, 10 मरला सबसे बड़ा
1020 आवेदक जिनकी 75 प्रतिशत से अधिक जमीन अधिग्रहीत की गई है, अभी तक उन्हीं के लिए प्लॉट साइज की सूची फाइनल की गई है। 17 अगस्त तक 56 आवेदकों की प्लॉट साइज की सूची फाइनल होगी। इनकी 75 प्रतिशत से कम जमीन अधिग्रहीत की गई थी। सूत्रों की मानें इन 56 आवेदकों के लिए तैयार की गई प्लॉट साइज की कच्ची सूची के अनुसार इनमें सबसे बड़ा प्लॉट साइज 10 मरले का ही होगा।

ऐसे निकलेगा ड्रा
ड्रा के दौरान हुडा के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा रोहतक मंडल की प्रशासक सुनीता वर्मा मौजूद रहेंगी। ड्रा के लिए विशेष तौर पर स्टम्प तैयार की जाती है। जिस पर प्लॉट का नंबर लिखा जाएगा। ये प्लॉट नंबर साइज के हिसाब से अलग-अलग बांटे जाएंगे। ड्रा के दौरान प्लॉट नंबर वाली स्टम्प उठाई जाएगी, इसके साथ ही एक कांच के डिब्बे में प्लॉट साइज के लिए पात्र आवेदकों के नाम डाले जाएंगे। एक पर्ची उठाएंगे, जिसके नाम की पर्ची होगी, उसे स्टंप पर लिखे नंबर वाला प्लॉट अलॉट किया जाएगा।

स्टम्प तैयार करवा लिए गए हैं। 1020 आवेदकों के प्लॉट साइज तो फाइनल हैं, प्लॉट नंबर ड्रा में तय होगा। ड्रा 24 को होगा, जिसमें रोहतक मंडल की प्रशासक सुनीता वर्मा मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

-विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें