फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व प्रधान को मात दे राजीव बने हिंदू संस्था के प्रधान

Sun, 24 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- हिंदू विद्यापीठ में चल रहे मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। सबसे पुरानी और सबसे बड़ी द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी को लंबे समय बाद अपनी कार्यकारिणी मिल ही गई। हिंदू विद्यापीठ में रविवार को देर सायं संपन्न हुए चुनाव में बाबू जयकिशन ग्रुप यानी राजीव अग्रवाल पैनल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व प्रधान श्रीभगवान गुप्ता को 86 मतों से मात दी।
विज्ञापन

हिंदू संस्था के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए हिंदू विद्यापीठ स्कूल में रविवार सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गई थी। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। 498 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद पर राजीव अग्रवाल की जीत हुई। उपप्रधान पद पर राजेश मित्तल ने 95 मतों से, सचिव पद के लिए अनुज मित्तल ने 71 मतों और कोषाध्यक्ष पद पर जयकंवार जैन ने सबसे अधिक 151 मतों से जीत दर्ज की।
मतदान के लिए बनाए गए थे नौ बूथ
हिंदू विद्यापीठ में मतदान के लिए नौ बूथ बनाए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे तक करीब 240 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था। दोपहर बाद फिर मतदान ने जोर पकड़ा था। मतदान करने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन

किसको कितने मिले मत
प्रधान पद
राजीव अग्रवाल 289
श्रीभगवान गुप्ता 203
जीत का अंतर 86

उप प्रधान पद
राजेश मित्तल 293
पवन मित्तल 198
जीत का अंतर 95

सचिव पद
अनुज मित्तल 232
देवेंद्र 160
रवि प्रकाश 101
जीत का अंतर 72

कोषाध्यक्ष पद
जयकंवार जैन 321
पवन गोयल 170
जीत का अंतर 151
यह बने कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में तरसेम गोयल, वेदप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार मित्तल, अजय कुमार गोयल, बालकिशन, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार गोयल, विकास अग्रवाल, विपिन बंसल, अर्जुन देव मित्तल, राजीव गर्ग, कैलाश चंद्र, सतीश मित्तल, अशोक गोयल, रवि नंदन, अतिमुक्त जैन, सतनारायण शर्मा शामिल हैं।

फोटो 38- हिंदू विद्यापीठ में चल रहे मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करते अधिकारी।

फोटो 38- हिंदू विद्यापीठ में चल रहे मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें