फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दस किलोमीटर मैराथन में राजेश दूहन अव्वल

Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गुजरात के अहमदाबाद में अदानी समूह की ओर से रविवार को 10 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई। इसमें गांव जौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश दूहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया। वह गांव कटवाल के रहने वाले हैं। उन्होंने इसी माह सेना की ओर से पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित की गई पांच किलोमीटर की मैराथन में भी इसी आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें