फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजस्थान के चरवाहों ने फाजिलपुर के परिवार पर किया हमला

Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में राजस्थान से आए चरवाहों और डेयरी मालिक, उनके साथियों के बीच हुए झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मामले में फाजिलपुर के डेयरी मालिक और उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फाजिलपुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई हवासिंह भैंसों को चराने के लिए सेक्टर-5 में गए हुए थे। वहां राजस्थान से पशु चराने आए कुछ लोग भी अपनी भेड़ लेकर पहुंच गए। इस दौरान भेड़ों को कहीं और चराने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद चरवाहों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
हवासिंह ने तुरंत अपने बेटे राकेश को कॉल करके बुलाया। बाद में वह, राकेश, प्रमोद और प्रमोद का भतीजा मौके पर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने भेड़ चराने वालों से झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने बिना किसी वजह बताए उन सभी पर लाठियों से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें