फोटो 11- सोनीपत के डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा के दौरान विचार रखते दि हरियाणा
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर उनकी हत्या करने के विरोध में द हरियाणा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद की ओर से डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मोमबत्ती जलाकर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्तयार खान, कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत ने कहा कि आतंकियों सहित पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं और सहयोगियों को धरती से उठाने का समय आ गया है। सभा में प्रदेश महासचिव प्रदीप चोपड़ा, जसविंदर सिंह, जिला महासचिव सलीम खान, सुरेश बिडलान, जोगेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, मीना, सीमा शर्मा, बीरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संवाद
फोटो 11- सोनीपत के डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा के दौरान विचार रखते दि हरियाणा