फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 364 कर्मी नालों की सफाई में लगी, फिर भी 20 मिनट की बारिश से सडक़ें बनी तालाब, गर्मी से कुछ राहत

विज्ञापन
सोनीपत में मॉडल टाउन में भरा पानी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। यहां पिछले कई दिनों हो रही गर्मी से वीरवार दोपहर को 15-20 मिनट की बारिश ने कुछ राहत जरूर दिलाई। वहीं इस 20 मिनट की बारिश ने लोगों की कई घंटों के लिए परेशानी भी बढ़ा दी, क्योंकि शहर की अधिकतर सड़कें पानी भरने से तालाब बन गईं। जबकि नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई में पिछले 20 दिनों से 364 कर्मी लगाने का दावा किया है। उसके बावजूद नालों की सफाई नहीं हो रही है और यहां ज्यादा बारिश होने पर हालात खराब हो सकते हैं। बरसात के कुछ देर बाद उमस ने लोगों को परेशान भी किया।
विज्ञापन

जिले में सामान्य तौर पर 28 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है। कई सालों से जिले में मानसून देरी से जुलाई माह के पहले सप्ताह में ही पहुंचता था। इस बार निर्धारित समय से भी तीन दिन पहले पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। सोनीपत में भी तेज हवाओं के साथ 29 जून तक बरसात के आसार बने रहेंगे। वीरवार को सुबह से ही उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जिले में झमाझम बरसात हुई। यह बारिश लगभग 20 मिनट तक हुई, जिसके बाद गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली तो उसके बाद उमस ने परेशान किया।
बारिश के बाद जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
बारिश के साथ ही शहर में पानी निकासी के दावों की हवा निकल गई है। महज 20 मिनट की बारिश से ही शहर में जगह-जगह गलियों के अंदर पानी भर गया। गलियों व सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी से गुजरकर जाना पड़ा। वहीं वाहन में पानी भरने से कई दुपहिया भी खराब हो गए। जिससे दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत का सामना पड़ा। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 की कई सड़कों के अलावा सेक्टर-15, माडल टाउन, आदर्श नगर, वैकसन कालोनी, बहालगढ़ रोड व अन्य स्थानों पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन

--
नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई के लिए पिछले 20 दिन से 364 कर्मचारी लगाए हुए हैं। अधिकतर जगह सफाई हो चुकी है तो अन्य जगहों पर काम चल रहा है। जिन जगहों पर जलभराव हुआ था, वहां तुरंत ही निकासी कर दी गई।
-उमेश देशवाल, एसआई नगर निगम
--
प्रदेश में मानसून की जल्द दस्तक से कृषि क्षेत्र को काफी फायदा पहुंचेगा। खरीफ सीजन के लिए मानसून का समय पर पहुंचना बेहद लाभदायक साबित होता है। वीरवार को कुछ क्षेत्रों में बरसात हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही मानसून पूरी तरह से सक्रिय होगा और धान उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।

सोनीपत के सेक्टर-14 में कम्यूनिटी सेंटर रोड पर भरा पानी- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें