फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी जानलेवा : मुर्गी फार्म को किराए पर देने के बाद नहीं कराई रिपेयरिंग, बारिश में छत गिरने से संचालक व मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कैलाना में मुर्गी फार्म की छत बारिश में गिरने से संचालक और सफाई के लिए आया मजदूर नीचे दब गए। सूचना पाकर गन्नौर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों को मलबे से बाहर निकला लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। फार्म फार्म के संचालक को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने फार्म संचालक के चचेरे भाई के बयान पर फार्म मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कैलाना के पूर्व सरपंच राजेंद्र का गांव में मुर्गी फार्म है। करीब 12 साल पहले बनाए मुर्गी फार्म को एक सप्ताह पहले ही गांव लल्हेड़ी निवासी कुलदीप और उसके चचेरे भाई नवीन (28) ने किराये पर लिया था। बुधवार को मुर्गी फार्म में चूजा लाए जाने थे जिसके चलते अल सुबह उसकी सफाई का काम किया जा रहा था। सफाई के लिए अल सुबह नवीन अपने साथ मजदूर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शहजानपुर निवासी दिलशाद (40) को लेकर मुर्गी फार्म में लाया था। अल सुबह की तेज बरसात के चलते मुर्गी फार्म अचानक गिर गया जिसमें नवीन व मजदूर दिलशाद दब गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर गन्नौर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने जेसीबी की मदद से मलबे को हटवाया। इस दौरान दिलशाद का शव बरामद किया गया। वहीं नवीन घायल अवस्था में मिला। उन्होंने नवीन को तुरंत उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया लेकिन इलाज के दौरान नवीन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कुलदीप के बयान पर मुर्गी फार्म मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुलदीप का आरोप फार्म मालिक ने नहीं कराई रिपेयरिंग
कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसने व उसके भाई नवीन ने जब एक सप्ताह पहले कैलाना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र से मुर्गी फार्म किराये पर लिया था तो उन्होंने एक सप्ताह में रिपेयरिंग कराने का आश्वासन दिया था लेकिन राजेंद्र ने मुर्गी फार्म की रिपेयरिंग नहीं करवाई। रिपेयरिंग न होने की वजह से फार्म हाउस बरसात में ढह गया। जिसमें उसके चचेरे भाई और मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुर्गी फार्म ढहने व दो व्यक्तियों के दबने की सूचना मिली थी। तुरंत बचाव कार्य किया जिसमें संचालक को जीवित निकाल लिया था। हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई। मजदूर का मौके से शव ही मिला था। कुलदीप की शिकायत पर फार्म के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें